अयोध्या श्रीराम नगरी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संग उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंगलवार को भगवान श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रीरामलला को देख कर मेरे मन मे भावुकता होती थी, आज प्रभु श्री राम के उनके भव्य मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिला। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या और उत्तराखंड का संबंध गहरा है, हमें यहां जमीन मुहैया कराई जाएगी तो अयोध्या में उत्तराखंड सदन बनाएंगे।
इससे पहले सुबह करीब 11:30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट संग महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे। यहां नगर विधायक वेद विकास गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़े के बीच संस्कृति विभाग के कलाकारों ने भी लोकनृत्य पेश किया। इसके बाद उनका काफिला अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ और भगवान राम लला व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More