FB IMG 1761978837545 - केएम शुगर मिल में बीजीएम का शव फंदे से लटका मिला, परिसर में मचा हड़कंप।

केएम शुगर मिल में बीजीएम का शव फंदे से लटका मिला, परिसर में मचा हड़कंप।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

केएम शुगर मिल में बीजीएम का शव फंदे से लटका मिला, परिसर में मचा हड़कंप।

FB IMG 1761978837545 - केएम शुगर मिल में बीजीएम का शव फंदे से लटका मिला, परिसर में मचा हड़कंप।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के मसौधा क्षेत्र स्थित केएम शुगर मिल में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मिल के बीजीएम (महाप्रबंधक) महेश कुमार सोने (52 वर्ष) का शव उनके आवास में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, हमीरपुर निवासी महेश कुमार सोने, पुत्र लक्ष्मी नारायण सोने, लंबे समय से केएम शुगर मिल में बीजीएम के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार की सुबह जब वे अपने आवास से बाहर नहीं निकले, तो कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर जब दरवाजा खोला गया तो वे फंदे से झूलते मिले।

सूत्रों के अनुसार, घटना की जानकारी प्रारंभ में पुलिस को नहीं दी गई थी। बाद में मामला सामने आने पर स्थानीय थाना कलंदर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

थाना कलंदर के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है, यदि तहरीर प्राप्त होती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस दुखद घटना के बाद मिल परिसर में शोक और सन्नाटा व्याप्त है। कर्मचारी और अधिकारी सभी स्तब्ध हैं। वहीं घटना को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *