
मसौधा|
मोतीनगर मसौधा में स्थित केएम शुगर मिल में तकनीकी खराबी के कारण गन्ना पेराई ठप हो गई है। जिसके कारण किसानों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। गन्ना किसानों का कहना है कि चीनी मिल की ओर से मोबाइल फोन पर मैसेज भेजा गया है।
जिसमें तकनीकी खराबी के कारण चीनी मिल बंद होने की बात कही गई है। साथ ही अग्रिम सूचना तक गन्ना आपूर्ति न करने को कहा गया है। वहीं मिल प्रबंधन का कहना है कि तकनीकी खराबी को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।
गन्ना लेकर पहुंचे बीकापुर तहसील के कूरेभारी गांव निवासी दिनेश सिंह का कहना है कि वह शुक्रवार से अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं लेकिन शनिवार से चीनी मिल में आई तकनीकी खराबी को लेकर पेराई ठप हो गई। जिसके कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं गन्ना किसान हरिश्चंद्र पाल ने बताया कि तकनीकी खराबी होने के कारण तौल बंद हो गई है। जिसके कारण चीनी मिल के यार्ड व सड़क पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतार लग गई है। उनका कहना है कि किसान ठंड से बचने के लिए ट्रालियों के नीचे रात गुजार रहे हैं।
चीनी मिल के महाप्रबंधक कार्मिक बीएन मिश्र ने बताया कि चीनी मिल में कुछ तकनीकी खराबी आने से पेराई बंद हुई है। तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए इंजीनियर लगे हुए हैं। जल्द ही खराबी को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पेराई कार्य शुरू हो सके। फिलहाल किसानों के मोबाइल पर मैसेज भेज दिया गया है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More