images 22 - किसान सम्मान निधि के सत्यापन पर अवैध वसूली का लगा आरोप, जिलाधिकारी से हुई शिकायत।

किसान सम्मान निधि के सत्यापन पर अवैध वसूली का लगा आरोप, जिलाधिकारी से हुई शिकायत।

बीकापुर - अयोध्या

किसान सम्मान निधि के सत्यापन पर अवैध वसूली का लगा आरोप, जिलाधिकारी से हुई शिकायत।

images 22 - किसान सम्मान निधि के सत्यापन पर अवैध वसूली का लगा आरोप, जिलाधिकारी से हुई शिकायत।

बीकापुर_अयोध्या।

बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के रामनगर में किसान सम्मान निधि में किसानों का कागज दुरुस्त किए जाने को लेकर वसूली का आरोप लगाया गया है। गांव निवासी प्रधान पति अशोक कुमार यादव सहित कई ग्रामीणों ने किसान सम्मान निधि में कागजात दुरुस्त करने के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया है। और बुधवार को जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। प्रधान पति अशोक कुमार यादव का आरोप है कि ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर 26 मई को कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि सम्बंधित कैम्प लगाया गया था। कैम्प में मौजूद कृषि सहायक गया प्रसाद पाल द्वारा खतौनी फीड करने के नाम पर किसानों से सुविधा शुल्क लिया गया है। 

IMG 20230628 222413 522 - किसान सम्मान निधि के सत्यापन पर अवैध वसूली का लगा आरोप, जिलाधिकारी से हुई शिकायत।

जिन किसानों द्वारा सुविधा शुल्क नही दिया गया उनका खतौनी फीड न करते हुए जनसेवा से फीड करने के लिए कह कर खतौनी नही फीड किया गया। पंचायत भवन पर सीसीटीवी कैमरा लगा होने के कारण किसानों को अब पंचायत भवन के बाहर बुलाया जाता है।

images 1 16 - किसान सम्मान निधि के सत्यापन पर अवैध वसूली का लगा आरोप, जिलाधिकारी से हुई शिकायत।

ग्राम पंचायत के कई किसानों द्वारा कृषि सहायक के कार्यों का विरोध किया गया है। उनके द्वारा और ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर कृषि सहायक द्वारा 27 जून को पंचायत भवन रामनगर पर न काम करके गांव में एक व्यक्ति के मकान में बैठकर सुविधा शुल्क लेकर खतौनी फीड किया गया है। कर्मचारी द्वारा ग्राम पंचायत के किसानों के साथ खतौनी फीडिंग के नाम पर वसूली किया जा रहा है। शिकायत पत्र में मामले की जांच करके कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *