किसान की पिटाई के आरोप में चीनी मिल अधिकारियों पर केस।
रूदौली_अयोध्या।
अयोध्या गन्ना किसान की पिटाई के आरोप में रौजागांव चीनी मिल के मुख्य गन्ना महाप्रबंधक हरदयाल सिंह, उप गन्ना प्रबंधक दिनेश सिंह और गन्ना निरीक्षक विनय सिंह के खिलाफ रौनाही थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
रौनाही थाना क्षेत्र के हाजीपुर बरसेंडी निवासी पीड़ित किसान राम आशीष यादव ने दर्ज एफआईआर में बताया कि सात जनवरी को वह बलरामपुर चीनी मिल इकाई रौज़ागांव में गन्ना लेकर गए थे। मिल कर्मचारियों ने सूखा गन्ना बताकर उन्हें वापस कर दिया। वह वापस किए गन्ने को लेकर मसौधा चीनी मिल जा रहे थे तभी मुबारक गंज के पास पहले से लाठी-डंडे से लैस मिलकर्मियों ने दोबारा रौजागांव जाने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने विरोध किया तो तीन लोगों ने अपनी मोटरसाइकिल उनके ट्रक्टर के सामने खड़ा करने की कोशिश की। उन्होंने आपातकालीन ब्रेक लगाया तो उनकी ट्रॉली व ट्रैक्टर पलट गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके गांव के ही मनोज ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
थानाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More