अयोध्या। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा राष्ट्रीय लोकदल के जनक चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर किसानों में खुशी की लहर छा गई है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव विश्वेषनाथ मिश्र सुडडू मिश्रा ने कहा कि किसानों के मसीहा को भारत रत्न मिलना पूरे देश का गौरव है।
भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसके लिए आभार व्यक्त किया। शुक्रवार को आवास पर उन्होंने रालोद कार्यकर्ताओं और किसानों को मिठाई बांटते हुए कहा कि हम लोगों के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का दिन है। एक-एक कार्यकर्ता जयंत चौधरी जी के साथ है। वहीं प्रेस क्लब में भी कार्यकर्ताओं ने किसानों के मसीहा के चित्र पर माल्यार्पण किया।
राष्ट्रीय लोकदल अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान परिवार में जन्मे चौधरी चरण सिंह ने देश के प्रधानमंत्री सहित तमाम पद को सुशोभित किया। इस अवसर पर जिला महासचिव, जिला उपाध्यक्ष, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More