अयोध्या उत्तर प्रदेश

किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
अयोध्या।
अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन के मेमो पर नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका इंटरमीडिएट की छात्रा थी। कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी प्रीति कौर ने बुधवार की मध्य रात्रि के बाद 12.25 बजे के आसपास अपनी बहन प्रिया कौर (17) वर्ष (पुत्री) गुरुदीन सिंह को गंभीर हाल में जिला अस्पताल पहुँचाया। जहरीले पदार्थ के सेवन के चलते हालत गंभीर देख चिकित्सक ने भर्ती कर उपचार शुरू किया लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार को भोर 3 बजे प्रिया की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि प्रिया ने इसी वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष में राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रवेश लिया था। उसने किस कारण जहरीला पदार्थ खा लिया, यह किसी को समझ नहीं आ रहा है।
कैंट थाने के प्रभारी संजय मौर्य का कहना है कि छात्रा के आत्महत्या की बात सामने आई है। पूरे मामले की जाचं की जा रही है।
editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216