कल अयोध्या आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या के दौरे पर आएंगे। 10:55 पर राम कथा पार्क पर उतरेगा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर। सीएम योगी आदित्यनाथ 11:00 बजे पहुंचेंगे राम कथा पार्क, 43वें रामायण मेला का करेंगे उद्घाटन, और 12:00 बजे राम कथा पार्क से हनुमानगढ़ी के लिए होंगे रवाना हनुमानगढी पर करेंगे दर्शन पूजन, और 12:20 पर श्रीरामलला का दर्शन, 12:45 पर पहुंचेंगे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट, मुंबई के लिए होंगे रवाना।