कई न्यायिक अधिकारियों की पीठ बदली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनी भव्या तिवारी।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के कई न्यायिक अधिकारी प्रोन्नत हुए हैं जिससे कई न्यायिक अधिकारियों की पीठ बदल गई है। फेर बदल के मुताबिक भव्या तिवारी को जहां सीजेएम बनाया गया है वहीं रिचा वर्मा को सिविल जज सीनियर डिवीजन की कुर्सी पर तैनाती दी गई है।
हाईकोर्ट इलाहाबाद के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ऐसीजेएम प्रथम रिचा वर्मा को सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है। अब वह भव्या तिवारी का स्थान लेंगी। भव्या तिवारी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है वह प्रशांत शुक्ला का स्थान लेंगी। सीजेएम प्रशांत शुक्ला को जज का खफीफा बनाया गया है।
प्रत्यूष आनंद मित्र अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन को न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वह प्रशांत कुमार सिंह का स्थान लेंगे। प्रशांत कुमार सिंह का तबादला वाराणसी कर दिया गया है। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन ध्रुव सिंह को सिविल जज सदर जूनियर डिवीजन बनाया गया है। वह नावेद मुजफ्फर का स्थान लेंगे। नावेद मुजफ्फरपुर को सिविल जज जूनियर डिवीजन सदर से प्रोन्नति देकर जिले में ही ऐसी जेएम बनाया गया है। अमित कुमार यादव सिविल जज जूनियर डिवीजन को साक्षी सिंह के स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। साक्षी सिंह को सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर प्रोन्नति दी गई है।
ग्राम न्यायालय मिल्कीपुर के न्यायाधिकारी अतुल पाल भी सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर प्रोन्नत हो गए हैं। उन्हें बलगम दास के स्थान पर रखा गया है बलराम दास का स्थानांतरण अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन आमिर सुहैल के पद पर किया गया है आमिर सुहैल को ऐसी जे एम प्रथम रिचा वर्मा के स्थान पर स्थानांतरित किया गया है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More