कंटेनर ट्राला में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर,एक गंभीर सहित दो घायल।

IMG 20200606 WA0035 - कंटेनर ट्राला में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर,एक गंभीर सहित दो घायल।

✍नितेश सिंह, पटरंगा

  • पटरंगा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मवई चौराहा के निकट कंटेनर ट्रक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे ट्रक में सवार दो लोग घायल हो गए।पुलिस ने घायलो को सीएचसी मवई भेजवाया जंहा एक कि हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।
  • जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की बीती रात्रि लगभग एक बजे अयोध्या की तरफ जा रहे कंटेनर ट्रक ने होटल पर गाड़ी लगाने के चक्कर मे अचानक ब्रेक लगा दी जिससे पीछे से चल रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक व खलासी ट्रक में दबे रहे।
  • सूचना पर दल बल के साथ पहुँचे हाइवे चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह ने कड़ी मशक्कत से खलासी परमदेव पुत्र चांदमल निवासी ग्राम खेड़ी थाना विनाय जिला अजमेर राजस्थान को गंभीर अवस्था मे बाहर निकाला वहीं चालक पुखराज पुत्र नान सिंह रावत निवासी ग्राम खेड़ी थाना विनाय जिला अजमेर राजस्थान को हल्की चोट आई है।दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी मवई भेजवाया जंहा पुखराज की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।
  • हाइवे चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल भेजवा दिया गया है। अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Web Admin

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

3 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

3 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216