
एसडीएम रुदौली विकास धर ने विधायक के आरोपों को नकारा।
रूदौली_अयोध्या।
अयोध्या जिले के विधानसभा रुदौली के विधायक रामचंद्र यादव का अपमान करने व बाढ़ पीड़ितों के राहत कार्य में देरी और लापरवाही बरतने,सहित तहसील दिवस पर विधायक की कुर्सी और नेमप्लेट हटवाने के गंभीर आरोपों से घिरे रुदौली के एसडीएम विकास धर ने अब आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।
एसडीएम विकास धर ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा शोषित, वंचित, पीड़ित और सच के साथ खड़े रहने का काम किया है। मीडिया से फोन पर हुई बातचीत में एसडीएम विकास धर ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि वह इन आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने मांग की है कि उनकी जांच किसी दूसरी विधानसभा के विधायक और उच्च अधिकारियों से कराई जाए। एसडीएम ने जोर देकर कहा,अगर मैं दोषी पाया जाता हूं , तो कड़ी कार्रवाई के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं।
विकास धर ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर उनके ऊपर लगे आरोप जांच में निराधार साबित होते हैं,तो जो लोग उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, उनके ऊपर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा मैं हमेशा शोषित,वंचित,पीड़ित एवं सच के साथ खड़ा रहूंगा।
गौरतलब है कि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की शिकायत पर शासन ने एसडीएम विकास धर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर नियम-3 और प्रोटोकॉल आदेशों के उल्लंघन का आरोप है। शासन ने उन्हें 7 दिन के भीतर जवाब देने को कहा है,जिससे शासन की सख्ती साफ दिख रही है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More