अंबेडकरनगर एसओजी में तैनात सिपाही प्रदीप सिंह की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। मौत की सूचना जब पुलिस महकमे में हुई तो हर कोई शोक में डूब गया। प्रदीप 2011 बैच के सिपाही थे। जानकारी के अनुसार वह प्रतापगढ़ जिले के मान्धाता थाना क्षेत्र के अचीतपुर निवासी प्रदीप सिंह जिले में एसओजी में तैनात थे। कुछ दिन पूर्व तीन सप्ताह की छुट्टी लेकर अपने घर गए हुऐ थे। गुरुवार की रात में घर पर भोजन के उपरांत प्रदीप सोने चले गए। रात लगभग साढ़े बारह बजे उन्हें बेचैनी महसूस हुई, वे घर में ही उठकर टहलने लगे। टहलते हुए वह अचानक गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें लेकर प्रतापगढ़ जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। कि प्रदीप के रीढ़ की हड्डी में कुछ दिक्कत थी, उसका इलाज दिल्ली से चल रहा था। वहां के चिकित्सक की सलाह पर वे छुट्टी लेकर घर गए हुए थे।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More