IT RAID 1242270821 - एसआईबी ने 18 प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, जमा कराए 3.75 करोड़।

एसआईबी ने 18 प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, जमा कराए 3.75 करोड़।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

एसआईबी ने 18 प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, जमा कराए 3.75 करोड़।

IT RAID 1242270821 - एसआईबी ने 18 प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, जमा कराए 3.75 करोड़।

अयोध्या।
अयोध्या स्टेट जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने जुलाई में ताबड़तोड़ कार्रवाइयां की हैं। तीनों संभाग की अलग-अलग टीमों ने अयोध्या जोन के 18 प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 3.75 करोड़ रुपये जमा कराए हैं।
राज्य कर विभाग के अयोध्या जोन में ए, बी और गोंडा संभाग हैं। तीनों में एसआईबी की अलग-अलग टीमें कर चोरी के खिलाफ हर माह अभियान चलाती हैं। जुलाई में संभाग ए और बी को क्रमश: 1.40 करोड़ और गोंडा को 75 लाख रुपये जमा कराने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष संभाग ए और बी ने क्रमश: छह और नौ प्रतिष्ठानों पर छापा मारा, जिनसे 1.44 करोड़ और 1.40 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। वहीं, गोंडा संभाग की टीम ने तीन प्रतिष्ठानों की जांच करके 90 लाख रुपये जमा कराए हैं।

एसआईबी की टीम गतवर्ष की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन कर रही है। जुलाई, 2024 तक टीमों ने 9.18 करोड़ रुपये जमा कराए थे। इस बार इसी अवधि तक 14.20 करोड़ रुपये जमा कराने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 92 मामलों में अब तक 16 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। इनमें संभाग बी में सर्वाधिक 8.14 करोड़, संभाग ए में 4.88 करोड़ और गोंडा में 2.97 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *