WhatsApp Image 2026 01 30 at 6.20.57 PM - एसआईआर के तहत भाजपा ने अभियान चला कर, युवाओं से भरवाया मतदाता फार्म।

एसआईआर के तहत भाजपा ने अभियान चला कर, युवाओं से भरवाया मतदाता फार्म।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

एसआईआर के तहत भाजपा ने अभियान चला कर, युवाओं से भरवाया मतदाता फार्म।

WhatsApp Image 2026 01 30 at 6.20.57 PM - एसआईआर के तहत भाजपा ने अभियान चला कर, युवाओं से भरवाया मतदाता फार्म।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा महानगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत महानगर के सभी बूथों पर न्यूनतम 20 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

अभियान के दौरान प्रदेश महामंत्री व पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत ने महाराजा इंटर कॉलेज, अम्बेडकर नगर तथा देवकाली शक्ति केंद्र पर आयु पूरी कर चुके, युवाओं का फॉर्म संख्या-6 भरवाकर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है और मतदाता बनकर युवा अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

वहीं क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने अवधपुरी वार्ड में 25 युवाओं को मतदाता बनने हेतु फॉर्म भरवाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। इसके लिए पार्टी हर बूथ पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से सतत प्रयास कर रही है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की मौजूदगी रहेगी, जहां एसआईआर से संबंधित आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।

इस दौरान भाजपा के बीएलए एवं अन्य पदाधिकारी भी बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने अपील की कि वे समय रहते अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं और किसी भी त्रुटि के समाधान के लिए निर्धारित बूथों पर संपर्क करें। अन्य पदाधिकारियों ने भी बूथों पर फार्म सं 6 भरवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *