download - एडीआरएम नीलिमा सिंह का अयोध्या कैंट स्टेशन पर औचक निरीक्षण—गंदगी और अव्यवस्था पर नाराजगी।

एडीआरएम नीलिमा सिंह का अयोध्या कैंट स्टेशन पर औचक निरीक्षण—गंदगी और अव्यवस्था पर नाराजगी।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

एडीआरएम नीलिमा सिंह का अयोध्या कैंट स्टेशन पर औचक निरीक्षण—गंदगी और अव्यवस्था पर नाराजगी।

download - एडीआरएम नीलिमा सिंह का अयोध्या कैंट स्टेशन पर औचक निरीक्षण—गंदगी और अव्यवस्था पर नाराजगी।

अयोध्या।

अयोध्या उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) नीलिमा सिंह ने रविवार को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में कई जगहों पर गंदगी, टूटी दीवारें और अव्यवस्था पाए जाने पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक पी.आर. मीणा को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

एडीआरएम ने सबसे पहले लोको कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, शौचालय और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों का जायजा लिया। प्लेटफॉर्म नंबर 1 के सामने गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि “यदि मुख्य प्लेटफॉर्म की यह स्थिति है, तो बाकी प्लेटफॉर्मों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान स्टेशन के सामने अवध कॉलोनी की ओर स्थित टूटी हुई दीवार भी उनके ध्यान में आई। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि दीवार टूटने का कारण क्या है और अब तक इसकी मरम्मत क्यों नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस रास्ते से कुछ अराजक तत्वों का आवागमन बना रहता है, जिसे देखते हुए सुरक्षा और मरम्मत कार्य आवश्यक है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्लेटफॉर्मों, प्रतीक्षालयों और शौचालयों की नियमित सफाई अनिवार्य रूप से की जाए, स्टेशन परिसर में सुरक्षा से जुड़ी सभी खामियों को तुरंत दूर किया जाए, टूटी दीवार की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, स्टेशन परिसर में निगरानी और सुरक्षा बढ़ाई जाए।

निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान भी मौजूद रहे। एडीआरएम नीलिमा सिंह ने सभी कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्टेशन को स्वच्छ, सुरक्षित और यात्रियों के अनुकूल बनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *