बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के दुवावा बसंतपुर ग्राम सभा में शनिवार शाम विद्युत करंट की चपेट में आने से ससुर और बड़ी बहू की झुलस कर हुई मौत तथा छोटी बहू के झुलस कर जख्मी हो जाने की दुखद घटना से पीड़ित परिवार के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
हादसे में कोतवाली क्षेत्र के दुवावा बसंतपुर निवासी महेश प्रताप सिंह 65 वर्ष और उनकी बड़ी बहू प्रीति सिंह 40 वर्ष की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जबकि बचाने के चक्कर में छोटी बहू प्रियंका सिंह 32 झुलस कर जख्मी हो गई थी। जिनका उपचार अभी भी अस्पताल में चल रहा है। रात में पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह मृतक महेश प्रताप सिंह और बड़ी बहू प्रीति सिंह का दाह संस्कार नंदीग्राम भरतकुंड के अंत्येष्टि स्थल पर किया गया। ससुर और बहू की एक ही साथ अलग-अलग चिता जलने से अंतिम संस्कार में शामिल हर कोई गम में डूब गया। अंतिम संस्कार में शामिल तमाम लोगों द्वारा दुखद घटना पर गहरा दुख जताया गया।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More