एक करोड़ की लागत से सिविल लाइन में तैयार हो रहा है वेंडिंग जोन, बनेंगी 30 दुकानें।
अयोध्या।
अयोध्या एक करोड़ की लागत से भाजपा कार्यालय के निकट सिविल लाइन में वेंडिंग जोन तैयार किया जा रहा है। जहां देश के लजीज व्यंजनों की दुकानें लगेंगी। राजधानी लखनऊ की तर्ज पर तरह-तरह के जायके आपको देश के विभिन्न व्यंजनों की याद दिला देंगे। अभी तक ऐसा सिर्फ बनारस या लखनऊ में ही दिखता था, लेकिन अब अयोध्या में भी इस तरह के वेंडिंग जोन का इंतजाम किया जा रहा है। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि निर्माण विभाग वेंडिंग जोन को बनवा रहा है। इस माह के अंत तक निर्माण पूरा हो जाएगा।
भाजपा कार्यालय के निकट बन रहे वेंडिंग जोन में 30 दुकानें रहेंगी। यह टीन शेड रहेंगी। सभी दुकानों का साइज एक ही रहेगा। नगर निगम यहां साफ- सफाई के साथ शौचालय व पेयजल का भी इंतजाम कराएगा। हालांकि इनसे सिर्फ यूजर चार्ज ही लिया जाएगा। नगर क्षेत्र में जगह-जगह सड़कों पर दुकानें चल रही हैं। उन्हें एक जगह लगाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम क्षेत्र में 17 जगहों पर वेंडिंग जोन बनाया जाएगा, जिसमें ठेला-रेहड़ी वाले एक जगह खड़े हो सकेंगे। एक ही छत के नीचे साग-सब्जी व अन्य सामान मिल जाया करेगा।
वेंडिंग जोन में सिर्फ खान-पान ही दुकानें रहेंगी। इसमें उन्हीं कारीगारो को स्थान दिया जाएगा, जिन्हें सभी व्यंजन, जैसे साउथ, नार्थ इंडियन व चाइनीज फूड बनाने का अनुभव होगा। इसके अलावा दही भल्ले, चाट, बताशों की भी दुकानें सजेंगी।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More