ईओ से अभद्रता मामले में 4 सभासदों समेत 7 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ईओ से अभद्रता मामले में 4 सभासदों समेत 7 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पुलिस ने वारदात के पांच दिन बाद नगर पंचायत भदरसा के अधिशासी अधिकारी की शिकायत पर पांच सभासदों समेत 7 के खिलाफ ऑफिस में घुस कर बवाल कर गाली गलौज करने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है।
नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा के अधिशासी अधिकारी इन्द्र प्रताप ने थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि नगर पंचायत क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगमोहन इंटर कालेज निमौली के सामने चंद्रशेखर आजाद वार्ड में नउवा कुंआ संपर्क मार्ग पर रबरमोल्ड इंटरलाकिंग का कार्य कराया जा रहा है। बगल में ठेकेदार मिटटी का कार्य कर रहा था। इसी दौरान कुछ सभासदों ने नवनिर्मित सड़क के किनारे मिट्टी की पटाई को रोक दिया और कार्यालय पहुंच गए।
सभासद रामकरन मौर्य, प्रेम कुमार मौर्य, समरजीत, ज्ञानचंद्र व आकाश तथा सभासद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम मौर्य व राजीव उर्फ़ राजू जबरिया कार्यालय में घुस आए और अभद्रता करते हुए जातिसूचक गालियां दीं। अधिशासी अधिकारी ने आरोप लगाया कि ये लोग सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए हमलावर हो गए। उन्होंने कहा कि ये लोग उनके साथ पहले भी ऐसा कृत्य कर चुके हैं।
पूराकलंदर थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि अधिशासी अधिकारी इंद्र प्रताप की शिकायत पर पांच सभासद समेत सात के खिलाफ अभद्रता, धमकी, बलवा और लोक सेवक पर हमला समेत एससी/एसटी एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की तहकीकात कराई जा रही है।
editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216