
प्रदेश के 17 शहरों में नगर निगम के चुनाव को लेकर सोमवार शाम आरक्षण सूची लखनऊ से जारी हो चुकी है। अयेाध्या नगर निगम महिला के खाते में गई है। नगर निगम को पहली महिला महापौर मिलेगी। इसके साथ ही रुदौली नगर पालिका अनारक्षित घोषित किया गया है।
अयोध्या जनपद के खिरौनी नगर पंचायत से अनूसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। अयोध्या नगर पंचायत मां कामाख्या से पिछड़ा वर्ग की महिला चुनाव लड़ेगी। बीकापुर नगर पंचायत से महिला चुनाव लड़ेगी है। नगर पंचायत भरतपुर भदरसा को अनारक्षित किया गया है।
अयोध्या नगर निगम व नगर पालिका, नगर पंचायतों के की आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के साथ नगर निकाय चुनावों की सरगर्मी बढ़ गई है। इसके भावी उम्मीदवार आरक्षण सूची का ही इंतजार कर रहे थे। जिससे उनकी दावेदारी तय हो सके। बीजेपी से टिकट हासिल करने की लंबी लिस्ट है। महिलाओं सहित कई कई दावेदार टिकट हासिल करने के लिए पार्टी नेताओं सांसद व विधायक से टिकट हासिल करने की जुगत में लगे हैं। वहीं आरक्षण के दायरे में चली गए पंचायतों में सामान्य वर्ग के भावी उम्मीदवार मायूस हो गए है। यहां के नगर निगम के चुनाव में हालांकि बीजेपी सपा के साथ ही साथ आम आदमी पार्टी ने जोरदार इंट्री करने जा रही है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More