आवारा पशु की करंट लगने से मौत।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

आवारा पशु की करंट लगने से मौत।

IMG 20251223 133115 486 - आवारा पशु की करंट लगने से मौत।

तारून_अयोध्या।

अयोध्या जिले के तारून थाना क्षेत्र के खपराडीह ग्राम पंचायत के कानूवापुर में 23 दिसंबर 2025 की रात एक आवारा पशु की करंट लगने से मौत हो गई। पशु खेत में लगे एक लोहिया पोल से टकरा गया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर गए, तो उन्होंने मृत पशु को लोहिया पोल के पास पड़ा देखा। ग्रामीणों ने बताया कि इस पोल में पहले भी कभी-कभी करंट उतरने की शिकायतें आती रही हैं।

इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अशोक कुमार वर्मा को दे दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या और बिजली के खंभों में करंट उतरने की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *