आम्रपाली दुबे के 25 लाख के गहने चोरी, सिविल लाइंस के होटल में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

अयोध्या आस-पास

अयोध्या में आम्रपाली दुबे के 25 लाख के गहने चोरी, सिविल लाइंस के होटल में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम|

new project 2022 11 24t195312797 1669303757 - आम्रपाली दुबे के 25 लाख के गहने चोरी, सिविल लाइंस के होटल में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

अयोध्या|

शहर के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे के कमरे से चोरी का प्रकरण सामने आया है।आम्रपाली के कमरे से चोरों ने दो मोबाइल फोन के साथ लाखों की ज्वैलरी की पार कर दी है। नगर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है। उनका कहना है कि उन्हें अभी घटना की तहरीर ही नहीं मिली है।
रिकाबगंज चौकी इंचार्ज ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे शुरू की चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार चोरी की ज्वैलरी की कीमत लगभग 25 लाख रूपए हैं। इतने बड़े मशहूर होटल से इतनी बड़ी चोरी को लेकर पुलिस कुछ बोलने से बच रही है। कोशिश है कि होटल और पुलिस दोनों की किरकिरी होने से पहले घटना का खुलासा कर लिया जाए।
सिटी पुलिस के लिए भोजपुरी नायिका का लाखों का सामान उड़ाने वाले चोरों को पकड़ना बना चैलेंज बना हुआ है। वे भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग के सिलसिले में अयोध्या आयी हुई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *