आने वाले श्रद्धालुओं को रोचक अंदाज में राम कहानी सुनाएंगे नाविक, बनेंगे स्टोरी टेलर।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी के नाविक न सिर्फ पर्यटकों को नौका भ्रमण कराएंगे बल्कि श्रीराम से जुड़ी कहानियां भी सुनाएंगे। इसके लिए नाविकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह पहल पर्यटन विभाग की ओर से शुरू की गई है। अयोध्या के 50 से अधिक नाविकों को प्रशिक्षित कर उन्हें अयोध्या के इतिहास, संस्कृति, लोक कथाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए छह तीर्थ स्थलों का चयन किया गया है, जिसमें अयोध्या भी शामिल है। पहले चरण में प्रयागराज में नाविकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
अयोध्या के नाविक अब स्टोरी टेलर भी कहलाएंगे। ये नाविक पर्यटकों व श्रद्धालुओं को अयोध्या से जुड़ी कहानियां रोचक अंदाज में सुनाएंगे। पर्यटकों को यह विशेष अनुभव देने के लिए पर्यटन विभाग ने तैयारी कर ली है। कहानी सुनाने का प्रशिक्षण देने के लिए पर्यटन विभाग ने मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान (एमकेआइटीएम) व बेवजह समिति नामक संस्था के साथ समझौता किया है। प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञों का चयन किया जाएगा। पर्यटक व श्रद्धालु न सिर्फ पर्यटन का आनंद उठाएंगे बल्कि उनका ज्ञानवर्धन भी होगा।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More