🔶️ युवती से शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
मवई थाना क्षेत्र के एक गाव मे दलित युवती के साथ लगातार 12 वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में आखिरकार मवई पुलिस ने मामला दर्ज ही कर लिया। ज्ञातव्य हो कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दलित युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर लगातार 12 वर्षों से अनैतिक सम्बंध बनाने की शिकायत पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या की थी जिसकी शिकायत को संज्ञान में लेकर गुरुवार की रात ऑनलाइन समाचार अयोध्या ने प्रमुखता से प्रसारित किया था। खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मंच गया। शुक्रवार को मवई पुलिस ने पीड़िता को थाने बुलाकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश शुरु कर दी। मवई थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया पीड़िता की तहरीर पर उसरहा गाँव निवासी राम धीरज पुत्र राम सुमेर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/506 व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More