
अयोध्या।
अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र में ताजपुर मजरे टिकटी गांव में खलिहान में भूसा इकट्ठा करते समय बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किसान धनीराम रैदास की मौत हो गई है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मी एवं खंडासा चौकी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के आधार पर ताजपुर टिकटी गांव निवासी किसान धनीराम सोमवार को अपने खेत पर काम करने गया था। जहां वह अपने खेतों में बनाए गए खलिहान में पड़े भूसे को इकट्ठा कर रहा था। अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने से दोपहर करीब 2 बजे के आसपास तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। किसान भूसा छोड़कर भीगने से बचने हेतु भागने लगा। अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आकर वृद्ध किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर प्रभारी क्षेत्रीय लेखपाल रामसूरत चौहान तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों एवं खंडासा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार श्वेताभ सिंह, चौकी प्रभारी शैलेश त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक के शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। हालांकि मृतक के परिजन वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। वह मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से शव का पोस्टमॉर्टम न कराए जाने की बात कहा।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More