अयोध्या जिले में सोमवार को आई आंधी में नाका हनुमानगढ़ी के सामने स्थित दुर्गा पंडाल तथा ब्रह्मबाबा मंदिर के पास दुर्गा पूजा पंडाल क्षतिग्रस्त हो गये थे। जिसमें आयोजक की तहरीर पर पुलिस ने पण्डाल बनाने वाले के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
श्री हनुमत नवयुवक संघ के आयोजक/सदस्य व भाजपा नेता मुरारी सिंह यादव द्वारा दर्ज कराए गये मुकदमें में आरोप लगाया गया है कि दुर्गा पूजा पंडाल बनाने का कार्य राज फ्लावर डेकोरेशन करमा चौराहा अयोध्या को दिया गया था। जिसके मलिक रामनाथ सोनी से बार-बार समिति के सदस्यों द्वारा उचित सर्पोट देने के लिए कहा जा रहा था। जिसपर उनके द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया। पंडाल के समीप लकी ड्रा में नई टाटा टियागो वाहन खडा था जो पंडाल गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। पंडाल के गिरने पर रामनाथ सोनी से कोई सम्पर्क नही हो पाया। उनका फोन ऑफ कर लिया गया। समिति के सदस्यों द्वारा पंडाल हटाया गया। साथ ही इन्ही के द्वारा ब्रह्मबाबा मंदिर के पास लगाया पंडाल में भी उचित सर्पोट नही दिया गया। जिसके कारण वह आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें दो लोगों को चोटें आई।
मुरारी सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने धारा 337 व 427 में रामनाथ सोनी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More