अयोध्या उत्तर प्रदेश

अस्पताल संचालक पर दर्ज होगा मुकदमा, बयान नहीं दर्ज कराने पर निजी अस्पताल के संचालक के खिलाफ हुई कार्रवाई।

अस्पताल संचालक पर दर्ज होगा मुकदमा, बयान नहीं दर्ज कराने पर निजी अस्पताल के संचालक के खिलाफ हुई कार्रवाई।

अयोध्या।

अयोध्या जिले शिकायत के बाद जांच के दौरान बयान न दर्ज कराने के मामले में एक निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर का आदेश हुआ है। सीएमओ ने इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज के अधीक्षक को पत्र लिखा है।

अनिल कुमार नामक एक तीमारदार ने हैरिग्टनगंज क्षेत्र में संचालित अचल हॉस्पिटल के खिलाफ बीते दिनों सीएमओ कार्यालय में शिकायत की थी। आरोप था कि वह अपने बच्चे को निमोनिया होने पर अचल हॉस्पिटल ले गए थे। 20 नवंबर से 21 नवंबर तक 28,510 रुपये का बिल बना दिया गया। अगले दिन तक उसे अस्पताल में भर्ती रखा गया और 52,000 रुपये का बिल बना दिया गया। पैसे देने में असमर्थ होने पर उसका इलाज बंद कर दिया गया, जिससे बच्चे की हालत खराब हो गई। तीमारदार ने किसी तरह पैसों का इंतजाम करके जमा किया और बच्चे को लखनऊ में भर्ती कराया गया।

बीएएमएस डिग्रीधारक डॉ. संतोष कुमार ने एलोपैथिक पद्धति से इलाज किया और इलाज में लिए पैसों की रसीद नहीं दी। मामले में सीएमओ ने जांच बैठाई तो जांच अधिकारी ने अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां पर लगा अस्पताल का बोर्ड गायब मिला।

तीमारदार ने संचालक डॉ. संतोष कुमार का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया, जिस पर संपर्क करके जांच अधिकारी ने बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें बुलाया। कई बार मौका देने के बावजूद संचालक ने बयान नहीं दर्ज कराया, तो सीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने नाराजगी जताई है।

उन्होंने सीएचसी हैरिंग्टनगंज के अधीक्षक को पत्र लिखकर लखनऊ के मौंदा निवासी आरोपी चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार निषाद के खिलाफ अविलंब स्थानीय थाने में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216