अयोध्या उत्तर प्रदेश

अस्पताल में पान-मसाला खाकर आने वालों की अब खैर नहीं, होगा एक्शन।

अस्पताल में पान-मसाला खाकर आने वालों की अब खैर नहीं, होगा एक्शन।

अयोध्या।

अयोध्या जिला अस्पताल में अब पान-मसाला खाकर प्रवेश करने वाले मरीज व तीमारदारों की खैर नहीं है। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए अस्पताल के प्रवेश द्वार पर ही सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। वे ऐसे लोगों को मुंह धुलवाकर ही अंदर जाने देंगे। अगर कोई परिसर के अंदर पान-मसाला चबाता मिला, तो उसका रसीद काटकर उससे फाइन वसूला जाएगा।

रिकाबगंज स्थित 212 बेड के जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 700 से 1000 के करीब मरीज पहुंचते हैं। अक्सर देखा जाता है लोग कहीं भी थूक देते हैं। इसे लेकर सीएमएस डॉ. एनपी गुप्ता एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने परिसर को नशा मुक्त बनाने का बीड़ा उठाया है। शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक किसी को भी अस्पताल परिसर में पान-मसाला चबाने की अनुमति नहीं है। सीएमएस ने बताया कि इस आदेश का पालन अस्पताल के चिकित्सक व कर्मियों को भी करना होगा। अगर कोई भी नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि सोमवार से आदेश को अमल में लाने का निर्देश दिया गया है। हालांकि अभी फाइन लगाने की राशि तय नहीं की गई है।

सीएमएस डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि नशा समाज को खोखला करता जा रहा है। हमारी कोशिश यह ही नहीं है कि सिर्फ उनसे जुर्माना वसूला जाए, बल्कि हम लोग उनकी काउंसिलिंग भी कराएंगे।

सीएमएस ने न्यू इमरजेंसी वार्ड को पुरुष सर्जिकल वार्ड बनाने का निर्देश दिया है। जनरल वार्ड को फीमेल सर्जिकल व आर्थो वार्ड बनाने व मेल सर्जिकल वार्ड को पूर्ण रूप से इमरजेंसी वार्ड बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि 24 घंटे के बाद समस्त इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को संबंधित वार्ड में शिफ्ट किया जाए।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216