
अवध विश्वविद्यालय के छात्र अनूप कुमार ने महाराष्ट्र के शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन स्पर्धा के 55 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय को पहला कांस्य पदक दिलाया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने उसे बधाई दी। कुलपति ने कहा कि निरंतर कठिन परिश्रम से सफलता आसानी से प्राप्त की जा सकती है। विवि क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह एवं सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ी को बधाई देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कुश्ती पहलवानों से अभी और पदकों की उम्मीद है। विवि के वित्त अधिकारी पूर्णेंद शुक्ला, कुलसचिव उमानाथ, कुलानुशासक प्रो. अजय प्रताप सिंह, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह, विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह समेत अन्य ने खिलाड़ी अनूप के उज्ज्वल भविष्य की की कामना की।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More