अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र अर्न्तगत ग्राम सभा किछूटी किशुनदासपुर में डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा शनिवार की रात्रि में क्षतिग्रस्त कर दिया गया। रविवार सुबह होते ही घटना की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। जिसको लेकर इलाके में तनाव हो गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
लोगों का कहना है कि अम्बेडकर की प्रतिमा का दाहिना हाथ, चश्मा, कान व नाक पर नुकसान कर साजिश कर क्षेत्र में बैमनस्यता का कुचक्र रचा गया है। ग्राम प्रधान अखण्ड प्रताप मौर्य ने थाना तारून पुलिस को सुबह ही सूचना देकर कार्यवाही की मांग की। सीओ बीकापुर डॉ राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर लोगों को समझाया कि अराजक तत्वों को बक्शा नहीं जायेगा। कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आज ही नयी मूर्ति मंगवाकर स्थापित की जायेगी। इसके पूर्व भी एक व्यक्ति ने ऐसा ही वाकया आठ वर्ष पूर्व किया था।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More