अयोध्या से दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का किराया व समय।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने दी नई सौगात। आनंद विहार से अयोध्या व अयोध्या से आनंद विहार चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का किराया व समय की फीडिंग रेलवे ने अपने यात्री रिजर्वेशन सिस्टम में कर दिया है। ट्रेन नियमित 4 जनवरी से चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या रेलवे स्टेशन से रवाना किया था। वंदे भारत ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी।
आनंद बिहार से अयोध्या धाम तक का भारत एक्सप्रेस के एसी चेयर का किराया 1625 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2965 रुपए होगा । बुधवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। सुबह 6:10 पर आनंद विहार से चलकर दोपहर 12:25 पर लखनऊ होते हुए अयोध्या कैंट दोपहर 2:30 पर पहुंचेगी। अयोध्या कैंट से वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3:20 पर चलकर शाम 5:15 पर लखनऊ होते हुए रात 11:40 पर आनंद विहार पहुंचेगी । अयोध्या से आनंद विहार तक एसी चेयर कर का किराया 1570 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2915 रुपए होगा।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More