
अयोध्या सिटी में आबादी से 30 गुना ज्यादा उमड़ी भीड़, 30 घंटे में 25 लाख ने दर्शन किए; स्कूल 9 दिन के लिए बंद।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में प्रयागराज महाकुंभ का असर अयोध्या और काशी पर भी है। अयोध्या में बीते 30 घंटे में करीब 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला के दर्शन किए। यह अयोध्या शहर की आबादी से करीब 30 गुना है। 2024 में शहर की आबादी 78 हजार थी। अभी भी भारी भीड़ है। जिले भर में अफसरों को भीड़ संभालने उतरना पड़ा है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने 28 जनवरी से लेकर 5 फरवरी 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए हैं।
अयोध्या धाम, अयोध्या नगर निगम और ब्लॉक पूरा नगर निगम के सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। दोपहर करीब 12 बजे श्रीरामलला के दर्शनार्थियों की कतार में एक महिला गिर पड़ी। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, मगर उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस के मुताबिक, महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है। ऐसा भीड़ की वजह से भी हो सकता है। महिला की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी विमला (60) वर्ष के रूप में हुई। जबकि नया घाट पर भीड़ में एक पुरुष मौत हो गई। उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
फैजाबाद हाईवे पर बाराबंकी के पास लोगों को बैरिकेडिंग लगाकर ट्रैफिक रोका जा रहा है। 20-30 गाड़ियों को ही एक बार में अयोध्या की तरफ भेजा जा रहा है। वहीं, गोरखपुर से अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को फुटहिया से डाइवर्ट कर दिया गया है। एम्बुलेंस छोड़कर किसी भी वहां को अयोध्या की तरफ जाने की अनुमति नहीं है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More