अयोध्या में 15 नालों का पानी होगा स्वच्छ, 221 करोड़ की लागत से तैयार हो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में योगी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर अयोध्या में तेजी से कार्य चल रहा है। इन्हीं में से एक 33 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी है, जिसके संचालन के लिए एनओसी मिल गई है। अब जल्द ही नगर के 15 नालों के पानी को शोधित करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
गुप्तारघाट से नयाघाट तक बने बंधे के किनारे माझा जमथरा में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगभग तैयार है। 221 करोड़ की लागत बने इस एसटीपी तक सीवर जल पहुंचाने के लिए कई बड़े-बड़े गहरे चेंबर भी बनाये गए हैं। शहर के सभी नालों का पानी सरयू में प्रवाहित करने के लिए एसटीपी का निर्माण कराया गया है।
नमामि गंगे योजना के तहत बनने वाले एसटीपी से शहर के सभी 15 नालों को जोड़ा गया है। यह पानी शोधित करके सरयू में प्रवाहित किया जाएगा। जल निगम ग्रामीण द्वारा उदया तिराहा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से एसटीपी तक 40 जगह बड़े चेंबर बनवाए गए हैं। यह चेंबर करीब सात मीटर गहरे बनाये गए हैं
जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अरविंद यादव ने बताया कि भारत सरकार से एनओसी मिल चुकी है। चैम्बरों को सील किया जा रहा है। कुछ का कार्य अभी बचा हुआ है। वर्तमान में एसटीपी के समस्त उपकरणों के टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। 45 दिन के अंदर एसटीपी चालू हो जाएगा।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More