
अयोध्या श्रीराम नगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या में 8 किमी लंबा रोड शो चल रहा है। रोड के दोनों किनारों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं। करीब एक लाख लोग फूल बरसाकर, मंत्रोच्चार और शंखनाद के जरिए मोदी का स्वागत कर रहे हैं। सिर्फ राम के जयकारे और भजन गूंज रहे हैं। 51 जगहों पर पीएम का स्वागत हो रहा। 12 जगहों पर संत-महंत और 23 संस्कृत विद्यालयों के 1895 वैदिक छात्र वेद मंत्र और शंख ध्वनि से स्वागत कर रहे हैं।
पीएम मोदी का काफिला थोड़ी देर में अयोध्या धाम जंक्शन पहुंचेगा। इस नए रेलवे स्टेशन का मोदी इनॉग्रेशन करेंगे। इसके बाद मोदी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय अयोध्या धाम एयरपोर्ट का इनॉग्रेशन करने पहुंचेंगे।
इसके अलावा पीएम 16 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। ड्रोन से शहर की निगरानी की जा रही है। पूरे शहर को सजाया गया है। मोदी तीसरी बार राम नगरी पहुंचे हैं। पहली बार वह 5 अगस्त, 2020 को राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल हुए थे। इसके बाद 23 अक्टूबर, 2022 को दीपोत्सव में हिस्सा लिया था।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More