
अयोध्या में महिला यात्री से मारपीट, कनक भवन के सामने व्यापारियों ने महिला श्रद्धालु को पीटा।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि के कनक भवन के सामने व्यापारियों ने एक महिला श्रद्धालु के साथ मारपीट किया। महिला के सिर में गंभीर चोट आयी है। स्थानीय लोगों ने महिला को श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस महिला के तहरीर के आधार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। झांसी निवासी अनीता अयोध्या दर्शन के लिए आई हुई है। शुक्रवार को कनक भवन में दर्शन किया। वापस लौटते समय कनक भवन के गेट पर स्थित दुकानों से सामानों की खरीददारी करने लगी। इस दौरान एक दुकान से मोलभाव करने लगी, तभी दुकानदार क्रोधित हो गया।महिला के साथ गाली गलौज करने लगा। महिला के विरोध करने के बाद दुकानदार उसके साथ मार पीट करने लगा। महिला यात्री के सिर में गंभीर चोट आयीं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के उसको छुट्टी दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी प्रकार की एक घटना चंद दिनों पहले भी हो चुकी है। ऐसे में व्यापारियों की कार्यशैली के साथ प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे है।
अयोध्या राम जन्मभूमि प्रभारी ने बताया कि यात्री के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More