अयोध्या में बोले पीएम मोदी, कहा- आपका प्यार देखकर सपा-बसपा का बढ़ जाता है BP

20190501 163722 - अयोध्या में बोले पीएम मोदी, कहा- आपका प्यार देखकर सपा-बसपा का बढ़ जाता है BP

नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या, उत्तर प्रदेश

  • अयोध्या में बोले पीएम मोदी, कहा- आपका प्यार देखकर सपा-बसपा का बढ़ जाता है BP प्रधानमंत्री बनने के बाद बुधवार को पहली बार नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे। वह गोसाईंनगर के मया ब्लॉक के समंथा गांव के पास एक चुनावी रैली को संबोधित किया।
  • इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर तीख हमला बोला। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप इतना प्यार दिखाते हैं, उधर सपा-बसपा वालों का BP बढ़ जाता है. मोदी ने रैली में ‘जय श्रीराम’ के नारे भी लगाए और कहा कि अब अयोध्या का स्वाभिमान पहले के मुकाबले बढ़ गया है। मोदी ने रैली में बसपा-सपा के गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोहिया की बात करने वाले लोगों ने श्रमिकों के बारे में चिंता नहीं की। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार हाल हीं में ‘पीएम श्रम योगी मानधन’ योजना लायी है. इससे श्रमिक साथियों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3 हजार रुपए तक की पेंशन सुनिश्चित होगी।
  • इसके अलावा हमारी सरकार ने गरीबों के लिए एक रुपये प्रति महीने में दो लाख रुपये का बीमा और प्रति दिन 90 पैसे में दो लाख का एक और बीमा देने का प्रावधान किया है।
  • पीएम ने कहा कि अयोध्या में दीप तो हज़ारों वर्षों से जलते आए हैं, लेकिन अब जो दीपावली मनाई जाती है, वो दुनियाभर में चर्चा का विषय बनती है।
  • उन्होंने कहा कि देश में अभी स्वदेश दर्शन नाम से एक व्यापक कार्यक्रम चल रहा है। जिसके अंतर्गत देश में रामायण सर्किट, कृष्ण सर्किट, बौद्ध सर्किट सहित 15 सर्किटों पर काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि रामायण सर्किट के तहत अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक, सभी स्थानों को विकसित किया जा रहा है।
Web Admin

Recent Posts

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा।

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More

3 days ago

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट करने का आरोप।

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More

3 days ago

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More

3 days ago

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216