अयोध्या में बदला मौसम, धूप के साथ उमस कर रही परेशान, 8 सेमी बढ़ा सरयू का जलस्तर

अयोध्या में बदला मौसम, धूप के साथ उमस कर रही परेशान, 8 सेमी बढ़ा

सरयू का जलस्तर !

अयोध्या:- जिले में शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में आंशिक बादल के बीच धूप निकलने से एक तरफ रामनगरी का मौसम सुहाना लग रहा है। वहीं तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। सरयू के जलस्तर में 8 सेमी की बढ़ोतरी हुई है।

17 दिनों के बाद शुक्रवार को अयोध्या और देवीपाटन के नौ जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। रात में आसमान पूरी तरह साफ दिखाई दिया। आसमान में आंशिक बादलों के बीच से निकली धूप के चलते सुबह के तापमान में इजाफा देखने को मिला। साथ ही उमस भरी गर्मी भी पड़ रही है।
राम नगरी में एक सप्ताह बाद सुबह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के आसार है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रो अमर नाथ मिश्र के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत अयोध्या और देवी पाटन मंडल के जनपदों में आगामी 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
शुक्रवार सुबह सरयू का जलस्तर 92.360 रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में सरयू के जलस्तर में 8 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। जो खतरे के निशान के करीब है। खतरे का निशान 92.730 है। केंद्रीय जल आयोग के अमन राज सिंह ने बताया कि पिछले 10 दिनों से लगातार सरयू नदी के जलस्तर में इजाफा हो रहा है।
editor

Recent Posts

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा दर्ज।

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More

1 day ago

“हर घर जल योजना” में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण।

"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More

2 days ago

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी जानकारी।

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More

2 days ago

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की टीम ने की कार्रवाई।

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216