new project 13 1661227901 - अयोध्या में फिर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल: 48 घंटे के भीतर 4°C चढ़ा पारा।

अयोध्या में फिर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल: 48 घंटे के भीतर 4°C चढ़ा पारा।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या में फिर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल: 48 घंटे के भीतर 4°C चढ़ा पारा।

new project 13 1661227901 - अयोध्या में फिर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल: 48 घंटे के भीतर 4°C चढ़ा पारा।

अयोध्या।
अयोध्या में 2 दिन पहले आंधी-पानी आने से तापमान नीचे गिर गया था, लेकिन 48 घंटे के भीतर 4°C तापमान बढ़ने से गर्मी से लोग फिर बेहाल हो गए। उमस से लोग परेशान हो गए। बरसात के बाद धूप और परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
शुक्रवार को तापमान बढ़कर 41 डिग्री पर पहुंच गया। इसी के साथ न्यूनतम तापमान भी 22 से बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस हो गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ चुका है और आगे निकल चुका है।
उन्होंने बताया- यही कारण है सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 87 से घटकर 75 और न्यूनतम 46 से घटकर 42 हो गई है। हवा की गति भी जहां एक दिन पहले 9.4 किलोमीटर प्रति घंटे थी। वहीं दूसरे दिन वह 2.5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने लगी।
उन्होंने कहा-आसमान साफ होने के कारण अब तापमान और बढ़ने का संकेत दे रहा है। अब शनिवार से एक बार फिर लू चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *