
अयोध्या में निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत, 12 श्रमिक मलबे के नीचे दबे
अयोध्या मे निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत गिर गई। मलबे के नीचे 12 मजदूरों के फंसे होने की सूचना के बाद पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। मुमताज नगर घाटमपुर में एक तीन मंजिला इमारत पर मंगलवार को लिंटर पड़ रहा था। एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 11 मलबे से निकाल लिए गए हैं।
एक मजूदर की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल भेजा गया। मगर, उसे डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया हैl घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है। इसमें कुछ सदमे में हैं। मृतक मजदूर मोहित सिंह सरियावां अयोध्या का रहने वाला था। अभी मलबे में और मजदूर होने की आशंका है। घटना के समय 30 से ज्यादा मजदूरों के वहां होने की बात सामने आ रही है। मौके पर एसपी सिटी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।
यह हादसा अचानक और इतना भयंकर था कि उसे देखने वाले तक कांप उठे। पुलिस भी घटनास्थल को देख पहले तो सहम गई। मगर, उसकी हिम्मत के चलते 11 मजदूरों की जान फिलहाल बच गई है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
आज शाम छत का लिंटर गिरने से 12 श्रमिक लिंटर के नीचे दब गए। कोतवाली कैंट के इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार सभी 12 मजदूर निकाल लिए गए हैं। इसमें एक मजदूर हालत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल भेजा गया है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More