
अयोध्या जिले में 8 सितंबर से बारिश हो रही है। अभी तक जिले में 76MM बारिश हो चुकी है। मानसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है। बारिश से सबसे अधिक परेशानी शहर वासियों को हो रही है, क्योंकि रामपथ से लेकर शहर के गलियों में चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ पसरा हुआ है। तो वहीं सिविल लाइन सहित कई इलाकों में घंटों बिजली कटौती भी हुई। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। शुक्रवार से अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती पूर्वी यूपी समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। अयोध्या जनपद में पिछले तीन दिनो में 76MM की बारिश हुई। जो सामान्य से चार गुना अधिक रही। जिसके चलते तापमान पिछले 72 दिनों में पहली बार गिरावट हुई। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। वहीं रात के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।
इस दौरान सिविल लाइन क्षेत्र में बिजली पर आधारित कारोबार पूरी तरह से ठप रहा। सिविल लाइन विद्युत उपकेन्द्र के अवर अभियंता के अनुसार रोडवेज और रिकाबगंज फीडर पर मेनटेंनेंस का कार्य हो रहा था, इसलिए सप्लाई बाधित रही।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More