अयोध्या धाम में रामोत्सव की धूम छाई हुई है। विभिन्न प्रदेशों से सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियों से छटा बिखेर रहे हैं। गुरुवार को भी अयोध्या धाम पहुचे पुणे महाराष्ट्र के श्री राम पथक चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने पारंपरिक धुनों के साथ वाद्य यंत्रों से भावपूर्ण प्रस्तुति दी। श्री राम पथिक चैरिटेबल ट्रस्ट पुणे महाराष्ट्र के अश्विन देवेडोकर जिनके अलावा राहुल वोडा व तेजस फारम के नेतृत्व में 150 लोग का समूह यहां आया है।
इसका नेतृत्व कर रहे अश्विन देवेडोकर ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्योते पर सभी लोग आएं है। दल अपने साथ ढोल, ताशे, ध्वज,झांझ लाया है।प्रातः हनुमानगढ़ी पर 30 मिनट का कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को आह्लादित कर दिया। इसके बाद श्री राम जन्म भूमि पथ पर इसका संचालन करेंगे। वहां भी 30 मिनट का कार्यक्रम होगा। बताया कि इसके साथ 6 और अन्य जगहों पर 30 -30 मिनट का आयोजन होगा। दल के सदस्यों ने बताया आज अयोध्या के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के कॉरिडोर पर यही प्रस्तुति प्रस्तुत करने रवाना होगें।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More