
अयोध्या में एक्सीडेंट में दो की मौत।
रानौही_अयोध्या।
अयोध्या में एक अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बाराती घायल है। कार बारात से लौट रही थी। उसी समय ये हादसा हुआ। घटना अयोध्या के जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के पंचायत रामपुर ग्रंट के मजरे साहब का पुरवा के पास की है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तड़वा मजरे के लाल दुबे का पुरवा में बारात आई थी। बारात से वापस जाते समय कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में भिड़ गई। दुर्घटना में कार पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई। बिजली का पोल भी कार पर टूटकर गिर गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बारातियों के इलाज के लिए सीएचसी सोहावल ले गए। जहां कार सवार बराती रामू कुमार (25) निवासी ग्राम अकमा थाना कुमार और बराती (23) सनी कुमार खानपुर थाना इनायतनगर को डॉक्टरों ने मृत बताया। वहीं कार सवार आशीष निवासी सिधौना थाना कुमारगंज गंभीर रूप से घायल है।
एसएपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल का उपचार चल रहा है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More