कोरोना काल के 3 साल बाद राम नगरी अयोध्या में भी दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है,अयोध्या और अयोध्या धाम में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम है। नगर में करीब तीन सौ स्थानों पर और जिले भर में बारह सौ से अधिक स्थानों पर महोत्सव का आयोजन किया गया है,शाम होते ही सड़कों पर श्रद्धालुओं की भींड अलग ही नजारा सृजित कर दे रही है।
अयोध्या नगर में खास आकर्षण नाका चुंगी,चौक,रामजानकी मंदिर,गणेश नगर,मकबरा,मोदहा चौराहा,जमुनियाबाग समेत अन्य स्थानों पर लोगों को माता की भव्य झांकी आकर्षित कर रही है। चौकी फतेहगंज में तिरंगा आधारित झांकियों पर आधारित दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया है,जो देश प्रेम को प्रदर्शित कर रहा है और फतेहगंज की ही राम जानकी मंदिर में इस बार अमरनाथ गुफा की झांकी सजाई गयी है,खूबसूरत पंडाल में रुई से बनाई गई अमरनाथ गुफा में भोलेनाथ के दर्शन कर लोग निहाल हो रहे हैं। जिसे देखने के लिए भक्तो की लम्बी-लम्बी कतारे लग रही हैं और श्रद्धालु आनंदित,प्रफुल्लित हो भावविभोर हो रहे हैं,इस बीच मां के जैकारों से समूचा वातावरण गुंजायमान हो रहा है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More