अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन।

अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को महर्षि बाल्मीकि एयरपोर्ट पुहुंची। जहां प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे हनुमानगढ़ी पहुंची, जहां उन्होंने बजरंगबली का पूजन-अर्चन किया और आरती कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह आवागमन रोका गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति मुर्मू सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचीं और दर्शन- पूजन किया। वह श्रीरामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाएंगी।
अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में यह उनकी पहली यात्रा है, जिसका प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया गया था। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘अयोध्या प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, प्रभु श्री राम मंदिर और कुबेर टीला में दर्शन व आरती करेंगी। वह सरयू पूजन और आरती भी करेंगी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इस समय अयोध्या में हैं,जहाँ उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। राष्ट्रपति ने बजरंगबली से प्रार्थना कर सभी के जीवन को खुशहाल रखने की कामना की। राष्ट्रपति सरयू तट पर पहुँची, जहाँ उन्होंने 2100 बाती के दीपकों से आरती के कार्यक्रम में शिरकत की। यहाँ राष्ट्रपति ने सरयू नदी का विधि-विधान से पूजन भी किया।v
editor

Recent Posts

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा।

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More

3 days ago

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट करने का आरोप।

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More

3 days ago

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More

3 days ago

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216