%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%97 - अयोध्या पहुंचा कर्नाटक के हुबली धरवाड़ के पार्षदों का दल।

अयोध्या पहुंचा कर्नाटक के हुबली धरवाड़ के पार्षदों का दल।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या पहुंचा कर्नाटक के हुबली धरवाड़ के पार्षदों का दल।

ग्ग्ग्ग - अयोध्या पहुंचा कर्नाटक के हुबली धरवाड़ के पार्षदों का दल।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी कर्नाटक के हुबली धरवाड़ नगर निगम के पार्षदों एवं अधिकारियों का दल पहुंचा। पार्षदों का दल नगर निगम अयोध्या की कार्यप्रणाली देखने के लिए आया है। निगम कार्यालय में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी व नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने दल का भगवान राम की मूर्ति एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया और उन्हें नगर निगम से जुड़ी जानकारियां दी।
हुबली से अध्ययन के लिए अयोध्या आए दल में नगर नियोजन अधिकारी प्रज्ञनय प्रकाश, शंकर शिल्के, लक्ष्मी हिंदसागेरी, निलव्वा वाई. अरावल, शंबू गोंउंडा रुद्र गोउंडा सलमानी, शिवकुमार पी. रायगोउंडार, गणेश एम मुढ़ावेल, माननिया प्रसाद आदि शामिल थे। दल ने नगर निगम में अधिकारियों से मुलाकात कर अयोध्या में किया जा रहे नई पहल की जानकारी प्राप्त की।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडे ने बताया कि इस दौरान उन्हें नगर की सफाई व्यवस्था, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था तथा निर्माण कार्य में किए जा रहे नवाचार की जानकारी दी गई। नगर आयुक्त ने वित्तीय तंत्र एवं कुशल शहरी शासन के मॉडल से दल को परिचित कराया। इस दौरान टीम ने नगर की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के बारे में महापौर से खास जानकारी प्राप्त की। टीम ने हुबली में संपर्क अधिकारी की नियुक्ति के लिए नगर निगम में उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी हासिल की।
इस मौके पर पार्षद विजेंद्र सिंह, अनुज दास, संतोष सिंह, विशाल पाल, अनिल सिंह, अभय श्रीवास्तव, सलमान हैदर, धर्मेंद्र मिश्र, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, सहायक अभियंता राजपति यादव, भाजपा नेता अभय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *