अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या निजी अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन।

निजी अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन।

अयोध्या_उत्तर प्रदेश।
अयोध्या जिले के शहर बेनीगंज साकेतपुरी कालोनी स्थित अयोध्या चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है। शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट के सदस्य धीरज द्विवेदी की भांजी आराधना मिश्रा के बच्चे को गुरु कृपा हॉस्पिटल में जन्म के बाद वेंटिलेटर की आवश्यकता थी।
9 मई को सुबह 10 बजे बच्चे को अयोध्या चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर अंकुश शुक्ला की देखरेख में इलाज शुरू करने से पहले परिजनों से डेढ़ लाख रुपये जमा कराए गए। सोमवार सुबह डॉक्टर ने बच्चे को लखनऊ ले जाने की सलाह दी। परिजन बच्चे को दूसरे बाल रोग विशेषज्ञ के पास ले गए। वहां पता चला कि बच्चे की मौत ढाई घंटे पहले ही हो चुकी थी।

ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के सदस्य उच्च अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
डॉक्टर अंकुश शुक्ला ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि यह अस्पताल को बदनाम करने की साजिश है।

मामले में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

editor

Recent Posts

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मया बाजार,गोसाईगंज,सीएचसी तारून का किया निरीक्षण।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मया बाजार,गोसाईगंज,सीएचसी तारून का किया निरीक्षण। अयोध्या। अयोध्या… Read More

14 hours ago

चिरंजीव नर्सिंग इंस्टिट्यूट में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय उपचर्या दिवस।

चिरंजीव नर्सिंग इंस्टिट्यूट में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय उपचर्या दिवस। अयोध्या। अयोध्या जिले के शहर नाका… Read More

16 hours ago

दंपत्ति को पीटा, युवक के सिर में लगी गंभीर चोट, केस दर्ज।

दंपत्ति को पीटा, युवक के सिर में लगी गंभीर चोट, केस दर्ज। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

16 hours ago

पुलिस ने चोरी की गयी एक अदद मोटर साइकिल बरामद कर एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने चोरी की गयी एक अदद मोटर साइकिल बरामद कर एक नफर अभियुक्त को… Read More

17 hours ago

जमीन हड़पने का मामला, पति को नशे में बैनामा करवाया, विरोध पर महिला से मारपीट; 7 पर केस दर्ज।

जमीन हड़पने का मामला, पति को नशे में बैनामा करवाया, विरोध पर महिला से मारपीट… Read More

2 days ago

शव वाहन से टोल वसूली पर भड़के लोग, स्थानीय लोगों का विरोध।

शव वाहन से टोल वसूली पर भड़के लोग, स्थानीय लोगों का विरोध। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216