अयोध्या जिले में फिर उमस भरी गर्मी का प्रकोप:2 दिन बाद बारिश की संभावना, आसमान हुआ साफ

अयोध्या जिले में फिर उमस भरी गर्मी का प्रकोप:2 दिन बाद बारिश की संभावना, आसमान हुआ साफ
जिले में एक बार फिर मौसम विभाग की भविष्यवाणी फेल साबित हुई। बीते बुधवार, गुरुवार और शनिवार को हुई बारिश ने जहां लोगों को राहत दी थी। वहीं एक बार फिर सोमवार को उमस भरी गर्मी के चलते लोग बेहाल दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई के बाद ही जिले में बारिश के आसार हैं।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में वाराणसी को छोड़कर अन्य जिलों में कोई खास बारिश नहीं हुई है। अयोध्या मंडल की बात करें, तो केवल 2 दिन ही संतोषजनक मानसूनी बारिश हुई है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 23 जून से बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन मानसून कमजोर के चलते बारिश नहीं हो सकी। वहीं दूसरी बार भी लोगों को निराशा ही हाथ लगी, क्योंकि दूसरी बार मंडल में कोई खास बारिश नहीं हुई। 2 दिनों में केवल 44 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो कमजोर मानसून के पढ़ने के चलते बारिश नहीं हुई।
सोमवार को आसमान साफ होने से लोगों की चिंताएं एक बार फिर बढ़ा गई। खास तौर पर किसान फसलों को लेकर सबसे अधिक चिंतित दिखाई दे रहे हैं। किसान बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश ना होने से एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। रविवार रात को तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
अचानक हुए मौसम में बदलाव के चलते एक बार फिर अयोध्या मंडल के अंबेडकरनगर, अमेठी, सुल्तानपुर, बाराबंकी, और अयोध्या का तापमान बढ़ गया। मंडल के जिलों का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। अयोध्या का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान में भी इजाफा देखने को मिला न्यूनतम तापमान 27 सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ अमरनाथ मिश्र के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान में हल्के व मध्यम बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। हालांकि अभी 6 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।
editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216