अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या गैंगरेप के आरोपी मोईद खान के कॉम्प्लेक्स पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी, रात तक चलेगा बुलडोजर।

अयोध्या गैंगरेप के आरोपी मोईद खान के कॉम्प्लेक्स पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी, रात तक चलेगा बुलडोजर।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भदरसा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी मोईद खान के भदरसा स्थित शापिंग कॉम्पलेक्स के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई गुरुवार दोपहर से शुरू हो गई है। सोहावल तहसील और विकास प्राधिकरण के संयुक्त अभियान में पचास दुकानों वाला शापिंग कॉम्पलेक्स को एक पोकलैंड और तीन जेसीबी द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है। छावनी में तब्दील भदरसा कस्बे का शापिंग कॉम्पलेक्स का दो किलोमीटर का एरिया सील कर कार्रवाई की जा रही है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येन्द्र सिंह और सोहावल एसडीएम अशोक कुमार सैनी ने बताया कि शापिंग कॉम्पलेक्स चक रोड, तालाब की भूमि पर बिना नक्शा स्वीकृति के निर्माण कराया गया है इसलिए पूरा ध्वस्त किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले हिस्से से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह अभी जारी रहेगी।आपको  बता दें कि सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी मोईद खान की बेकरी कारखाना तीन अगस्त को ध्वस्त किया जा चुका है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान अयोध्या प्रयागराज मुख्य मार्ग से भदरसा कस्बे तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

प्राधिकरण सचिव सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि देर रात तक आधा से अधिक हिस्सा ध्वस्त कर दिया जाएगा। अयोध्या सीओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त की गई है। जहां कार्रवाई की जा रही है उसके आसपास क्षेत्र को खाली कराया गया है। पुलिस फोर्स मौजूद है। ट्रैफिक व्यवस्था भी रोका गया है। अयोध्या-भदरसा में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की शापिंग कॉम्पलेक्स के पीछे के हिस्से के साथ-साथ अब आगे के हिस्से पर भी बुलडोजर चलने लगा है। अगला और पिछला हिस्सा दोनों साथ- साथ ढहाया जा रहा है।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216