अयोध्या के सरयू घाट पर 3 जनपदों के मां दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, कड़ी सुरक्षा घेरा तैयार

अयोध्या के सरयू घाट पर 3 जनपदों के मां दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, कड़ी सुरक्षा घेरा तैयार|

अयोध्या|

जनपद में स्थापित 1745 व अन्य जनपदों से भी आने वाले दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। शहर के निर्मली कुंड, संत तुलसी दास घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर विसर्जन की तैयारी की गई है। वहीं शहर में 11 बजे स्थापित 112 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन गुप्तार घाट के निकट निर्मली कुंड पर शुरू होगा। इस दौरान विसर्जन फसलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है।
अयोध्या शहर के निर्मली कुंड पर तैयारियों का अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी व केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने जायजा लिया। आज रात में ही शहर क्षेत्र की सभी दुर्गा प्रतिमाएं जीआईसी के ग्राउंड में एकत्र होंगी और सब की नंबरिंग के बाद सुबह लगभग 11:00 बजे दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग से निकलकर गुप्तार घाट के निर्मली कुंड पहुंचेगी जहां पर उनका विसर्जन किया जाएगा। जीआईसी ग्राउंड से लेकर निर्मली कुंड तक सेक्टर व जोन बांट कर मजिस्ट्रेट वा फोर्स की तैनाती की गई है। विसर्जन देर रात तक चलता रहेगा। अयोध्या में होने वाले विसर्जन को लेकर जनपद में सुरक्षा का बड़ा घेरा तैयार किया गया है। विसर्जन के लिए निकले वाले यात्रा के लिए रूट डाइवर्जन किया गया है। शहर के तरफ जाने वाले मार्ग को कई स्थानों पर बाधित किया गया है। इसके लिए चौराहों पर भी पुलिस की तैनाती की गई है।
अयोध्या धाम में भी संत तुलसी दास घाट पर अयोध्या धाम सहित ग्रामीण क्षेत्र व गोंडा और बस्ती जनपद से आने वाले 1000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। जिसको लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा अधिकारियों की माने तो अयोध्या जनपद में विसर्जन को लेकर विशेष तैयारी की गई है। अयोध्या संवेदनशील है। जिसको लेकर सिविल पुलिस के साथ पीएससी के जवानों को भी लगाया गया है इसके साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी एलर्ट रखा गया है।
editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216