अयोध्यावासियों पर अभद्र टिप्पणी का मामलाः भाजपा अभिनेत्री ने दक्ष चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की दी तहरीर।
अयोध्या। अयोध्या में भाजपा की हार के बाद सोशल मीडिया पर अयोध्या वासियों को लेकर तरह-तरह से ट्रोल कर रहे है। कुछ लोग अभद्र टिप्पणी भी कर रहे है। अभद्र टिप्पणी का मामले में भाजपा नेत्री लक्ष्मी सिंह ने कोतवाली नगर में तहरीर है। इस दौरान गाजियाबाद निवासी दक्ष चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए भी तहरीर दी है। लक्ष्मी सिंह ने बताया ” भाजपा प्रत्याशी को मिले हैं चार लाख 99 हजार वोट अयोध्या वासियों के है। जिन्होंने बीजेपी को वोट नहीं दिया, उनके अपने वैचारिक मतभेद हो सकते है। लेकिन उन्हें गालियां देना न्याय संगत नहीं है। वर्तमान समय में अयोध्या के पांच विधानसभाओं में तीन विधायक, नगर निगम महापौर भाजपा के ही है।
लक्ष्मी सिंह ने पुलिस को तहरीर के साथ ही सोशल मीडिया के लिंक और वीडियों के स्क्रीनशॉट साक्ष्य के रूप में दिया है। गौरतलब है कि चुनाव परिणाम आने के बाद अयोध्या को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रहे है। कुछ लोग अयोध्या बॉयकॉट और अयोध्या का बहिष्कार को ट्रेंड कर रहे है।