अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्यावासियों के लिए खुशखबरी, 30 दिसंबर को श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का होगा उद्घाटन।

अयोध्यावासियों के लिए खुशखबरी, 30 दिसंबर को श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का होगा उद्घाटन।
images 1 10 - अयोध्यावासियों के लिए खुशखबरी, 30 दिसंबर को श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का होगा उद्घाटन।
अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी कृपया अपनी-अपनी सीट बेल्ट बांध लें। थोड़ी ही देर में हमारा विमान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने जा रहा है। यह पहली आवाज 30 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली से अयोध्या आने वाली फ्लाइट में बैठे यात्रियों को आसमान में सुनाई पड़ेगी। इसके बाद छह जनवरी से नई दिल्ली के लिए कॉमर्शियल फ्लाइट शुरू हो जाएगी।

हालांकि नियमित संचालन 10 जनवरी से ही होगा। टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। हफ्ते में तीन दिन गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के लिए भी अयोध्या एयरपोर्ट से फ्लाइट का संचालन होगा। उड़ान शुरू होने के बाद देश-विदेश से अयोध्या आने वाले लोगों सहुलियत मिल जाएगी।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को प्रस्तावित है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों के पहुंचने की भी संभावना है। इसके साथ ही देश-विदेश से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके मद्देनजर रेल व सड़क मार्ग के साथ अब वायुमार्ग का कार्य भी लगभग पूरा कर लिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट के संचालन के लिए डीजीसीए से भी अनुमति मिल गई है। अब 30 दिसंबर को उद्घाटन के तौर पर नई दिल्ली से फ्लाइट उड़ान भरकर अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इंडिगो वेबसाइट के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट दिल्ली से सुबह दस बजे चलकर यहां 11 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद यहां एयरपोर्ट से शाम को उसी दिन 4 बजे फ्लाइट टेकऑफ करेगी, जो कि नॉन स्टॉप सवा पांच बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216